छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज, 21 सितंबर को दुर्ग में रैली करेंगी प्रियंका गांधी
CHHATTISGARH CONGESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस अपनी तैयारियों में व्यस्त है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। चुनावी संघर्ष के बीच भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय मंत्रियों को लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी श्रृंखला में एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी 21 सितंबर को वे दुर्ग में होने वाले महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ का प्रवास पर रहेंगे। इसके अतिरिक्त राहुल गांधी भी जल्द ही रायपुर आने वाले हैं। सीएम भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी है।
ज्ञात हो कि प्रियंका के दुर्ग दौरे की तैयारियों को लेकर तकरीबन पूरी तैयारी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल का प्रशासन की टीम जायजा ले रही हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम में राज्य भर से लगभग 1 लाख 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही हैं। यही वजह है कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले अप्रैल माह में बस्तर आई थी।
यह भी पढ़ें CG: मलकीत हत्याकांड पर CM भूपेश का बयान, भाजपा घटना को दे रही है सांप्रदायिक रंग












Click it and Unblock the Notifications