CG Election: 7 महीने में 6वीं बार छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रियंका गांधी, कल अंबिकापुर रैली में शामिल होंगे राहुल
Chhattisgarh Assembly Election 2023:छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने दिग्गजों का दौरा हो रहा है। 7 नवंबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कुरूद और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगी।
प्रियंका गांधी बालोद में कांग्रेस उम्मीदवार संगीता सिन्हा और गुंडरदेही से कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में चुनाव प्रचार कर बालोद में सभा को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी कल अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे।

प्रियंका धमतरी जिले के कुरूद में कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आम सभा करेंगी। इसके बाद प्रियंका दोपहर लगभग 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी और सीधे बालोद के लिए रवाना हो जाएंगी। सात महीने में 6वीं बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं प्रियंका।












Click it and Unblock the Notifications