अग्निपथ के विरोध में कल रहेगा भारत बंद, छत्तीसगढ़ में उपद्रवियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश

रायपुर, जून 19। अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने 20 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। बता दें कि शनिवार को बिहार में बंद के दौरान काफी हिंसक घटनाएं हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की थी। ऐसे में भारत बंद के नाम पर हिंसक घटनाओं के होने की संभावना जताई जा रही है। सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ऐसे में भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो कल अलर्ट पर रहें और सभी सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखें।

{image-_125467699 hindi.oneindia.com}

सीएम ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कहा है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक जगहों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करें। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस से जुड़े कुछ युवा संगठन इस मामले में विरोध प्रदर्शन करने सामने आ सकते हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेसी नेताओं का दौरा इन दिनों दिल्ली में चल रहा है ऐसे में स्थानीय लोगों के विरोध में शामिल होने की संभावना अधिक है।

छत्तीसगढ़ में विरोध की संभावना को देखते हुए सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। अफसरों को साफ हिदायत है कि किसी भी सूरत में हिंसा या कानून को हाथ में लेने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के आधार पर पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। कानून व्यवस्था, शांति और सुरक्षा के हर उपाय करने को कहा गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में अग्निपथ योजना को लेकर होने वाली किसी भी तरह की गतिविधि पर रक्षा मंत्रालय की भी नजर है। इसके लिए लगातार स्थानीय अधिकारियों से रक्षा मंत्रालय के अफसर भी संपर्क साधे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+