छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर, सीएम विष्णुदेव साय ने थपथपाई जवानों की पीठ
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है।
साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी, उसका समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के 4 शूटर छत्तीसगढ़ को दहलाने की नापाक साजिश कर रहे थे। जिसे रायपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी। जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों को निशाना बनाने आए थे। न लोगों ने कई व्यापारी को भी टारगेट करके रखा था। इन व्यापारियों का गुनाह सिर्फ इतना था कि इन्होंने मेहनत और लगन के दम पर पैसे कमाए हैं और अब लॉरेंस एंड कंपनी को इनकी मेहनत की कमाई का हिस्सा चाहिए था। लॉरेंस का एक ही नियम है कि जो हिस्सा देगा उसकी सांसें चलेगी और जिसने इंकार किया उसके सीने में गोलियां उतार दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शुरू होगी गौवंश अभ्यारण्य योजना, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश












Click it and Unblock the Notifications