Chhattisgarh: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया भाजपा पर कटाक्ष, कहा- दहाई अंकों तक भी नहीं पहुंच पायेगी BJP

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक दलों के बीच तकरार जारी है। भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि पूर्व सीएम रमन सिंह का नामांकन दाखिल करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओ की इस सक्रियता पर कटाक्ष किया है।

deepak baij congress bjp

दीपक बैज ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूती और कांग्रेस सरकार के कामो से भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व डरा हुआ है। बीजेपी के नेतृत्व को इस बात का अहसास हो गया है कि स्थानीय नेतृत्व के भरोसे छत्तीसगढ़ में भाजपा दहाई अंको तक भी नहीं पहुंच पायेगी, इसीलिये भाजपा के राष्ट्रीय नेता घबराहट में छत्तीसगढ़ की ओर दौड़ लगा रहे है।

बैज ने कहा कि भाजपा पास राज्य की जनता के लिये राज्य की जनता की भलाई के लिये कोई कार्ययोजना नहीं है,वह सिर्फ राज्य की जनता को ठगने की नीयत से छत्तीसगढ़ आ रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता ने 9 सांसद जिताकर भेजा था, लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रति सौतेला रवैय्या रखा। चुनाव सामने देखकर भाजपा को छत्तीसगढ़ की याद आ रही है।

दीपक बैज ने आगे कहा कि यह इस बात का सूचक है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मृत परिस्थति में है भाजपा के अस्तित्व को बचाने के लिये पूरी भाजपा का नेतृत्व प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में उतर आये है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जनता को 15 साल बाद में एक विश्वसनीय सरकार मिली है,जो जनता के लिए योजनाये बनाने के साथ उसका ईमानदारी से जमीन स्तर पर ठोस क्रियान्वयन भी कर रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसे मिल रहा है टिकट? किसका टिकट कट गया? कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+