छत्तीसगढ़: पूर्व IAS ओपी चौधरी पर FIR का विरोध, पूर्व सीएम रमन सिंह ने कही बड़ी बात !

छत्तीसगढ़ में भाजपा भाजपा महामंत्री और पूर्व IAS ओपी चौधरी के खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में आवाज उठा रही है।

रायगढ़, 13 जून। दिल्ली में एक तरफ कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन में विरोध जता रही है,वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा भाजपा महामंत्री और पूर्व IAS ओपी चौधरी के खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में आवाज उठा रही है। रविवार को रायगढ़ में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंकने के साथ धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया ।

g

रायगढ़ के सुभाष चौक में भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन करने के मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर सिटी कोतवाली 141, 181, 341 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूनम सोनकी, गुरुपाल भल्ला, गिरधर गुप्ता समेत दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओ के नाम शामिल है।

इस मामले की तुलना राहुल गांधी के मामले से करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटने वाले भूपेश बघेल दिल्ली जाते ही लोकतंत्र की दुहाई देने लगते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और विरोध की आवाज दबाने जो तानाशाही औऱ दमन छत्तीसगढ़ में चल रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। रमन सिंह नई आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ के हालत बंगाल से बदतर हालात हो गये हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी पर FIR

दरअसल में बीते दिनों भाजपा नेता ओपी चौधरी ने अपने ट्वीटर हेंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके बताया था कि छत्तीसगढ़ स्थित एशिया का सबसे बड़े कोल माइंस गेवरा माइंस में संगठित माफिया राज में कोयला की चोरी हो रही है। अपने ट्वीटर खाते पर वीडियो शेयर करके ओपी चौधरी फंस गए। इसी मामले पर वीडियो को फर्जी बताकर थाना रायगढ़ के स्थानीय निवासी मधुसूदन दास यादव ने चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराई थी ,जिसके आधार पर जाँच के बाद पुलिस ने वीडियो को फर्जी बताते हुए ओपी चौधरी केविरूद्ध बांकी मोंगरा थाने में IPC की धारा 505 (1) (बी) के तहत गैरजमानती मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ में भी सत्याग्रह मार्च, दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल हिरासत में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+