छत्तीसगढ़:माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून जारी, सुकमा में मारा गया एक और इनामी नक्सली

छत्तीसगढ़ में मानसून में भी माओवादियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है।

सुकमा, 01 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून में भी माओवादियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सुकमा जिले के भेज्जी क्षेत्र में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का एक इनामी नक्सली मारा गया है।

मारा गया इनामी नक्सली हड़मा

मारा गया इनामी नक्सली हड़मा

जानकारी के अनुसार सोमवार को तड़के 6 बजे भेज्जी इलाके के पटेलपारा और बंकूपारा निकट नक्सलियोंऔर डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना मे कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है,जबकि मुठभेड़ स्थल से पांच लाख के इनामी डीवीसी सदस्य हड़मा का शव बरामद किया गया। इस इलाके में जवान अभी भी सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

 लगातार मिल रही है सफलता

लगातार मिल रही है सफलता

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही दंतेवाड़ा और सुकमा के सीमावर्ती इलाके के नहनीगुडरा के जंगलों में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली राकेश मड़कम मारा गया था,जबकि इससे पहले भी 2 इनामी नक्सली मारे गए थे, इस प्रकार देखा जाये तो नक्सल मोर्चे में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

माओवादियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन मानसून

माओवादियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन मानसून

यह भी जानना जरुरी है कि बीते कुछ सालों से पुलिस आपरेशन मानसून चला रही है। इसके लिए बस्तर पुलिस अहित अन्य सुरक्षाबलों के जवानों को विशेष ट्रेनिंग भी दिलाई गई है। बारिश में माओवादियों के खिलाफ नई रणनीति से पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। वहीं माओवादियों के गढ़ में घुसकर सुरक्षा बल के जवान सर्च आपरेशन कर रहे हैं।

माओवादी जिले और रेलवे अलर्ट मोड पर

माओवादी जिले और रेलवे अलर्ट मोड पर

माओवादियों के शहीदी सप्ताह के दौरान जंगलो में उनके जमावड़े की सुचना मिलने पर पुलिस ने अपनी सर्चिंग बढ़ा दी है। इस दौरान जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर उन्हें तलाश रहे हैं। इस सप्ताह के दौरान बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।इसके अलावा नक्सली उत्पात की आशंका के चलते रेलवे भी अलर्ट मोड़ पर चल रहा है।

 नक्सली मना रहे हैं शहीदी सप्ताह

नक्सली मना रहे हैं शहीदी सप्ताह

दरअसल हर साल की भांति इस बार भी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान माओवादी ने बस्तर के इलाकों में बड़ी तादाद में पर्चे , बैनर आदि लगाकर नक्सली अभियान में मारे गए अपने साथियों को शहीद मानते हुए, उनके सम्मान में रैलियां, सभाएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं। दरअसल भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार और कन्हैया चटर्जी को याद करते हुए मोआवादी देशभर में शहीदी सप्ताह मनाते हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के जशपुर में अजीब मामला, लड़की पर लगा लड़के के साथ दुष्कर्म का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+