Chhattisgarh: मुंगेली स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से दबे कई मजदूर, 6 घायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार 9 जनवरी को बड़ा हादसा हो गया। यहां सरगांव में कुसुम प्लांट में चिमनी गिरने से कई मजदूग दब गए। वहीं, करीब 5 5 से ज्यादा की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया और बचाव अभियान में जुटा हुआ है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक, यह हादसा कुसुम प्लांट में करीब दोपहर 1 बजे के आसपास हुआ है। उस वक्त लंच का समय था और कुछ ही कर्मचारी ड्यूटी पर थे।

chhattisgarh news

रायपुर के संभागीय आयुक्त महादेव कावरे ने बताया कि कुसुम प्लांट की घटना में स्पंज आयरन का डस्ट कंटेनर टूटकर गिर गया। दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत स्थिर है। दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं और बचाव कार्य जारी है। यहां करीब 300 लोग शिफ्ट में काम करते हैं। घटना के स कुछ ही कर्मचारी ड्यूटी पर थे।

वहीं, मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि स्मेल्टिंग प्लांट में चिमनी, साइलो का हिस्सा ढह गया है और कुछ मजदूर उसके नीचे फंस गए हैं। लगभग सभी विभागों के कर्मचारी यहां मौजूद हैं। यहां 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सामान हटाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दो घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है।

बचाव और राहत कार्य जारी है। इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मंत्री लखन लाल देवांगन का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी पूरा डेटा नहीं है लेकिन हमें 5-6 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन की टीम, पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है। निश्चित रूप से जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ में हुए कब-कब हुए बड़े एनकाउंटर, अब तक इतने नक्सलियों की गई जान, कितनों ने छोड़े हथियार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+