Chhattisgarh: कवर्धा सड़क हादसे में मारे गए 19 मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा
Kawardha Accident: कबीरधाम ( कवर्धा ) जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हज़ार रूपए की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X में इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।
मंगलवार को कवर्धा के ग्राम सेमहरा में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया,तो नजारा दिल को झकझोर देने वाला था। जो भी अंतिम संस्कार में शामिल हुआ, उसकी आंखों में आंसू के साथ अजीब सी घबराहट थी। दरअसल रोड हादसे में मारे गए सभी 19 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया,जिसमे से 11 एक ही परिवार के थे।
यह भी पढ़ें सरकार नहीं करना चाहती नक्सलियों का एनकाउंटर,छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
इधर आज सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शासन की तरफ से कवर्धा विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा वहां उपस्थित थे। विजय शर्मा ने कि कवर्धा के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सेमहारा गांव के भाई-बहनों का अंतिम संस्कार बेहद गमगीन माहौल में आज एक साथ किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर मृतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें।
ज्ञात हो कि कल रविवार को कवर्धा के बाहपानी ग्राम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। घटना में कुल 19 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल कवर्धा के बाहपानी ग्राम के पास करीब 25 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। यह वाहन एक खाई में जा गिरा और बड़ा हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें CG: पूर्व नक्सली दिवाकर ने पास की 10वीं की परीक्षा, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी वीडियो कॉल पर बधाई












Click it and Unblock the Notifications