Kawardha Accident: एक ही चिता में 11 का अंतिम संस्कार, जिसने देखा कलेजा फट पड़ा, डिप्टी CM विजय शर्मा हुए भावुक
Kawardha Accident: उस पल को सभी ने बड़े भारी मन से देखा। एक ही चिता पर 11 शवों का दाह संस्कार हो रहा था,यह सभी 11 लोग एक ही परिवार के थे। गांव वालों ने बताया कि परंपरा के मुताबिक, परिवार में अगर एक से ज्यादा मौत हो जाये, तो उनका अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया जाता है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 19 लोगों के सड़क हादसे में जान गंवाने के बाद मातम पसरा हुआ है।
मंगलवार को कवर्धा के ग्राम सेमहरा में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया,तो नजारा दिल को झकझोर देने वाला था। जो भी अंतिम संस्कार में शामिल हुआ, उसकी आंखों में आंसू के साथ अजीब सी घबराहट थी। दरअसल रोड हादसे में मारे गए सभी 19 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया,जिसमे से 11 एक ही परिवार के थे।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को बाहपनी गांव में हुए सड़क हादसे में कुल 19 लोग मारे गए थे, जो सभी एक ही गांव के थे। इसमें से 17 लोगों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया, 11 एक ही चिता में थे, जबकि दो महिलाओं का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। जब 17 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी भावुक हो उठे,वह अंतिम संस्कार में शामिल होने सेमहरा गांव पहुंचे।
अंतिम संस्कार के बाद कवर्धा विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सेमहारा गांव के भाई-बहनों का अंतिम संस्कार बेहद गमगीन माहौल में आज एक साथ किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर मृतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें।
ज्ञात हो कि कल रविवार को कवर्धा के बाहपानी ग्राम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। घटना में कुल 19 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल कवर्धा के बाहपानी ग्राम के पास करीब 25 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। यह वाहन एक खाई में जा गिरा और बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पीड़ित परिवार से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की और घायलों को ₹50000 रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कवर्धा में खाई में गिरी पिकअप, 18 मजदूरों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications