CG: पूर्व नक्सली दिवाकर ने पास की 10वीं की परीक्षा, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी वीडियो कॉल पर बधाई
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था, लेकिन अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के सहयोग से 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने बड़ी आत्मीयता के साथ लिवरु से बात की, उनकी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कृत संकल्पित है । लेकिन हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि यह कार्य बिना खून खराबा के हो । इसके लिए आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए "नियद नेल्लानार योजना" मतलब "आपका अच्छा गांव" योजना की शुरुआत की है। जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्र का विकास शहरी क्षेत्र के समान किया जा रहा है इसके साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी नक्सली प्रभावित होकर बंदूक छोड़ रहे हैं। और मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं।

उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा है कि हमारे जो भी भाई बहन रास्ता भटककर नक्सली गतिविधियों से जुड़े हैं वे लिवरु उर्फ दिवाकर से प्रेरणा लें और मुख्यधारा में लौटकर अपने जीवन में भी सुखद परिवर्तन लाएं। हमारी सरकार और हमारी पुलिस हर तरह से सहयोग करने को तैयार है।
गौरतलब है कि दिवाकर ने महज 16 साल की उम्र में हथियार उठा लिया था। नक्सली के रूप में 17 वर्षों तक जंगल-जंगल भटकने के बाद अपनी पत्नी के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उनकी पत्नी पर 8 लाख रुपये का इनाम था। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आज वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें CG: सीएम सासीएम साय ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दी जन्मदिन की बधाई, श्रीराम से की उत्तम स्वास्थ्य की कामना












Click it and Unblock the Notifications