सरकार नहीं करना चाहती नक्सलियों का एनकाउंटर,छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
Chhattisgarh Naxal Problem: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि इस बार कांग्रेस ने इसी बार चुनाव लड़ा ही नहीं, वह कांग्रेस 40 सीटों के पार भी नहीं जाएगी। इसके अलावा उन्होंने नक्सलियों के एनकाउंटर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतिहास में सबसे कम सीटो पर अपने उम्मीदवार उतारे है। कांग्रेस ने इसी बार चुनाव लड़ा ही नहीं, वह कांग्रेस 40 सीटों के पार भी नहीं जाएगी। उन्हें देखना है की कैसे अपनी पार्टी को परिवारवाद से बचाया जाए, संघर्ष का रास्ता कैसे बनाए और किसानों और आदिवासियों के लिए काम करे।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम होने के साथ ही गृहमंत्री होने की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलियों के एनकाउंटर के पक्ष में नहीं है, क्योंकि सरकार बातचीत के माध्यम रास्ता निकालना चाहती है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर सरकार की रणनीति का 20 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं है। हमारा पूरा अभियान सामाजिक पक्ष का है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का नक्सल उन्मूलन अभियान पुनर्वास ,विक्टिम रजिस्टर और आत्मसमर्पित नक्लियों का है। विजय ने आगे कहा कि नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का परिणाम कुछ समय बाद दिखेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के निधन पर जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications