Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में किया रोड शो, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार बुधवार को रायगढ़ जिले पहुंचकर रोड शो किया। सीएम विष्णुदेव साय के साथ इस दौरान रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी भी मौजूद रहे थे। ज्ञात हो कि साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद रहे हैं।

cg news

ज्ञात हो कि धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसलिए रायगढ़ की जनता धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साहित होकर धान से तौलकर स्वागत किया। सीएम साय ने 20 साल तक सांसद के रूप रायगढ़।को अपनी कर्मभूमि बनाया है ,लिहाजा अपने नेता के मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के लिए लोगों में अपार उत्साह देखा गया। शहर के साथ गांवों से बड़ी संख्या में भी पहुंचे।

अपने रायगढ़ दौरे से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा हमारा संसदीय क्षेत्र रहा है, जहां के लोगों ने हमें 4 बार संसद बनाया और हर बार आशीर्वाद बढ़ाया। आज मुख्यमंत्री के तौर पर जाएंगे। उन्होंने मुफ्त चावल देने की योजना पर आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है, कोरोना के समय जो गरीब कल्याण योजना चालू किए गए थे, उसे 2028 तक देने का निर्णय लिए हैं। आने वाले 5 वर्षों में प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल मुफ्त में मिलेगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा,आईजी और एपी की ली वर्चुअल बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+