Chhattisgarh News: सीएम विष्णु देव साय राहुल गांधी पर भड़के, कांग्रेस नेता ने लगाए थे मीडिया पर आरोप

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहा है। गांधी ने हालिया प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा है हिंदुस्तान का मीडिया सिस्टम अब मीडिया सिस्टम नहीं रहा। साफ शब्दों में कहें तो मीडिया पैसा कमाने के लिए राजनीतिक रूप से ब्लैकमेलिंग करने वाली व्यवस्था है। मैं भारतीय मीडिया संस्थानों से यह पूछता चाहता हूं कि क्या वे राहुल जी के इस घोर आपत्तिजनक बयान से सहमत हैं? इसके अलावा गांधी ने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देकर प्रदेश और यहां के मीडिया को विशेष तौर पर अपमानित किया है। यह निंदनीय है। उन्होंने बिना किसी तथ्य के छत्तीसगढ़ सरकार पर मीडिया को एक हजार करोड़ रुपए देने की बात कही है। हम इसकी भी निंदा करते हैं। राहुल जी का यह बयान बेहद आपत्तिजनक और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार है। यह आपातकाल वाली मानसिकता है। सभी मीडिया संस्थान को राहुल के इस बयान के विरुद्ध संज्ञान लेने की अपील करता हूं।'\

cm sai

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर पहले तीन चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाल रखी थी। सीएम साय अब अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम साय ने मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+