Chhattisgarh News: सीएम विष्णु देव साय ने राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना से राम रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय एवं उपमुख्यमंत्री शर्मा ने चिट्ठी में मनोकामना के रूप में जय श्री राम लिखकर रथ के जरिए अयोध्या राम लला के पास भेजा और प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री साय के साथ रायपुर कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने भी अपने संदेश ड्राप बॉक्स में डाले। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डायरेक्टर मनोज राजपूत, डॉ. ओम माखीजा और प्रेम देवांगन भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि 94.3 माय एफ एम रेडियो चैनल के द्वारा एक चिट्ठी सियाराम के नाम अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राम रथ राज्य भर में भ्रमण कर प्रदेशवासियों से उनकी मनोकामना हेतु लिखित संदेश चिट्ठी के रूप में एकत्रित करेगा। राम रथ प्रदेश भर से एकत्रित संदेश मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान राम के पास अयोध्या पहुँचेगा। श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वाद के रूप में अयोध्या से मिट्टी और प्रसाद लेकर वापस लौटेगा।













Click it and Unblock the Notifications