Chhattisgarh News: सीएम विष्णु देव ने विधायक गोमती साय को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्थलगांव की विधायक गोमती साय जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'पत्थलगांव की लोकप्रिय विधायक गोमती साय आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर पहले तीन चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाल रखी थी। सीएम साय अब अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम साय ने पत्थलगांव की विधायक गोमती साय जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications