Chhattisgarh News: सीएम साय ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की दी बधाई, संरक्षण के लिए कही यह बात
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जैव विविधता संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'जैव विविधता ही स्वस्थ प्रकृति और धरती पर पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन का आधार है। आइये हम सब मिलकर जैव विविधता संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करें। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि हर साल 22 में का दिन दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन की आधार है। जिसमें पेड़ पौधों से लेकर जानवर, कवक और कई तरह के सूक्ष्मजीव शामिल है। जो मानव स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बहुत जरूरी है।
इनके जरिए हमें भोजन, पानी, दवा और कई जरूरी संसाधन प्राप्त होते हैं। जैव विविधता कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में भी मदद करती है। मानव गतिविधियों जैसे पेड़ काटना, गंदगी फैलाना, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के चलते आज जैव विविधता खतरे में है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिन को मनाने का उद्देश्य जैव विविधता के बारे में लोगों की समझ बढ़ाना और इसके संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक करना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जैव विविधता संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications