Chhattisgarh News: सीएम साय ने चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम बनने पर पवन कल्याण को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और पवन कल्याण को उप मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राज्य में नवगठित एनडीए सरकार में निश्चित ही आंध्र प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। वेंकटेश स्वामी से कामना करता हूँ कि यह राज्य विकास के हर मानकों पर खरा उतरे और लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार करें।'

आपको बता दें कि तेलुगू देशम पार्टी के चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। विजयवाड़ा में केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और बडी संजय कुमार के साथ कई नेता शामिल हुए।
चंद्रबाबू नायडू के बाद जन सेवा प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू की सरकार में डिप्टी सीएम को मिलाकर 23 मंत्री हैं। टीडीपी से 19 पवन कल्याण समेत जनसेना से तीन और भाजपा से एक मंत्री है। एक पद खाली रखा गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम बनने पर पवन कल्याण को बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications