Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ अब इस नई तकनीक से निपटेंगे भूमि संबंधी मामले, सीएम साय ने दी मंजूरी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में भूमि संबंधी विवादों को निपटाने के लिए जिओ रिफ्रेंसिंग तकनीक के उपयोग को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ में भूमि संबंधी विवादों को दूर करने के लिए हमारी सरकार नई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। इसके लिए जिओ रिफ्रेंसिंग तकनीक के उपयोग को मंजूरी दे दी गई है, साथ ही राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए बजट में 150 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। जिओ रिफ्रेंसिंग तकनीक के माध्यम से छोटी से छोटी भूमि का वास्तविक चिन्हांकन करना आसान होगा। जिससे जमीन संबंधी विवादों को हल करने में मदद मिलेगी। जिओ रिफ्रेंसिंग के काम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए हमारी सरकार तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के नवीन पदों का भी सृजन करने जा रही है।'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार भूमि संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। सरकार ने फैसला किया है कि जमीनों से संबंधित विवादित मामलों को जिओ रिफ्रेशिंग तकनीक से सुलझाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
राज्य सरकार ने भूमि संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए जियो रिफ्रेशिंग तकनीक के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसके लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बजट में राजस्व प्रशासन को मजबूत करने के लिए जियो रिफ्रेशिंग तकनीक के जरिए भूमि के छोटे से छोटे टुकड़े को भी चिन्हित करना आसान होगा। इससे भूमि संबंधी विवादों को व्यवस्थित तरीके से निपटाने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications