Chhattisgarh News: भाजपा ने बघेल पर साधा निशाना, कहा-'इंतजार करें, चिटफंड कंपनियों की जांच का भी नंबर आएगा'

Chhattisgarh News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ा इंतजार कर लें। चिटफंड कंपनियों के नाम पर घोटाले की जांच भी होगी। भाजपा की प्रदेश सरकार पर मिथ्या आरोप लगाकर प्रलाप करते भूपेश बघेल की बेसब्री दरअसल उनके डर को सामने ला रही है। गुप्ता बघेल के उस ट्वीट पर कटाक्ष कर रहे थे। जिसमें बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाकर चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई अटकाने की बात कही है। चिटफंड कंपनियों पर हुई तथाकथित कार्रवाई के नाम पर एक बार फिर अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि किसी काम को अटकाना, भटकाना और लटकाना कांग्रेस के डीएनए में है। भाजपा तो जो कहती है। वह करती है और जो कहा है। वह करके दिखाया भी है। यकीनन भाजपा की इसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से बघेल खौफजदा हैं। अनर्गल प्रलाप करके अपने बचाव की पतली गली तलाश रहे हैं। जिस तरह पीलिया के मरीज को सब कुछ पीला-पीला नजर आता है। उसी तर्ज पर कांग्रेसियों को हर जगह चंदाखोरी, कमीशनखोरी ही नजर आती है। पर बघेल की ये तमाम कोशिशें नाकामयाब होंगीं। यह भी तय है। इसलिए बघेल अभी थोड़ा इंतजार कर ले।

kedarnath gupta

गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का सुशासन है। अभी तो बघेल सरकार के कार्यकाल का कोयला फंड घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी भर्ती घोटाला समेत तमाम घोटालों की जांच हो रही है। अपराधी जेल जा रहे हैं। बघेल इस बात की गांठ बांध ले कि नंबर तो सबका आएगा ही आएगा।

गुप्ता ने आगे कहा कि अब चिटफंड कंपनियों का भी नंबर आने वाला है। भाजपा के सुशासन और कानून के राज में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। भाजपा की सरकार पर लुटेरों की पार्टनर होने की झूठी तोहमत लगाकर बघेल अपने शासनकाल में हुई लूट के कलंक को लाख जतन करके भी धो नहीं पाएंगे। जिन-जिन लोगों ने जनता की गाढ़ी कमाई और प्रदेश के सरकारी खजाने की लूट में अपने हाथ साफ करने का शर्मनाक कृत्य किया है। उन सबसे वसूली भी होगी। उन्हें अपने कृत्यों की सजा भी भोगनी होगी। फिर चाहे वह कोई भी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+