छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या की नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी, पर्चा फेंककर बताई वजह

BJP Leader Ratan Dubey Murder Update:छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले नारायणपुर में हुई भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ले ली है। बताया जाता है कि नक्सलियों ने पर्चा जारी कर भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

वहीं नक्सलियों ने दुबे पर्चे में लिखा है कि वे जनविरोधी नीतियों में शामिल रहे। इसीलिए उन्हें मौत की सजा दी गई है। पर्चा नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी के हवाले से जारी किया गया है।

Chhattisgarh BJP leader Ratan

मालूम हो कि पिछले हफ्ते शनिवार को नारायणपुर जिले के कोशलनार में लगे साप्ताहिक बाजार में विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा नेता व जिपं सदस्य रतन दुबे पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद जहां क्षेत्र में दहशत का आलम रहा।

इसके बाद शनिवार को नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने पर्चा जारी करते हुए रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी ले ली है। पर्चा जारी कर नक्सलियों ने रतन दुबे पर जनविरोधी नीतियों का पक्षधर होने का आरोप लगाते हुए उन्हें मौत की सजा देने का ऐलान भी किया है।

नक्सलियों द्वारा पर्चा जारी कर आमदई खदानों में काम कर रही निको जायसवाल कंपनी के सभी स्थानीय कर्मचारियों व मजदूरों को तत्काल काम बंद करने कहा है। इसके साथ ही कहा गया है कि तत्काल काम बंद नहीं किया गया तो रतन दुबे की तरह ही सजा दी जाएगी। अलग-अलग दो पर्चे नक्सलियों ने जारी किए हैं।

दोबारा मिले पर्चों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। निको जायसवाल कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी व मजदूरों में भी नक्सलियों का भय है, जिसके कारण अब वे काम करने से कतरा रहे हैं। मालूम हो कि नक्सलियों द्वारा हर बाद इसी तरह घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+