छत्तीसगढ़: सर्वदलीय बैठक में मिला संदेश, बस्तर में नेता सुरक्षा के प्रति रहे सतर्क,माओवादियों से सुरक्षा जरूरी

मंगलवार को बस्तर संभाग के सभी राजनैतिक दलों को सुरक्षा मापदण्ड के संदर्भ में अवगत कराने हेतु समस्त जिला मुख्यालय में जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजनैतिक दलों की एक बैठक आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों द्वारा भाजपा नेताओ की हत्या के बाद एक्शन लेते हुए राज्य शासन में सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति को नियंत्रित करने के दिशा में जरूरी चर्चा की है। गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल को इस संबंध में डीजी जुनेजा से इस संबंध में निर्देश दिए थे।

meeting bastar

मंगलवार को बस्तर संभाग के सभी राजनैतिक दलों को सुरक्षा मापदण्ड के संदर्भ में अवगत कराने हेतु समस्त जिला मुख्यालय में जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजनैतिक दलों की एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कानून/सुरक्षा व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों के भ्रमण के दौरान पालन किये जाने वाले सुरक्षा मापदण्ड के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आवागमन की सूचना समय पूर्व दिये जाने के संबंध में बताया गया, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों के सुरक्षा आंकलन की कार्यवाही की जाकर आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित की जा सके।

Recommended Video

    Bageshwar Dham: Dhirendra Shastri का चमत्कार देख मुस्लिम महिला Sultana Begum ने अपनाया Hindu धर्म

    पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा यह बताया गया कि विगत वर्षों में जिस तरीके से माओवादियों के प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये, माओवादियों के गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के कारणवश, बौखलाहट में माओवादियों द्वारा निहत्थे व्यक्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। माओवादियों की इस चुनौती को सामना करते हुये और बेहतर रणनीति के तहत् पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में कार्य की जायेगी ताकि माओवादियों की हिंसात्मक गतिविधियों को समाप्त करते हुये क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था स्थापित किया जा सके।

    संबंधित खबर बस्तर में BJP नेताओं की हत्या से चिंतित सीएम भूपेश, DGP से कहा- सर्वदलीय बैठक बुलाकर सुरक्षा पर दें समझाईश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+