राहुल-प्रियंका के चुनावी दौरे पर CM साय ने ली चुटकी, कहा- ये कितना भी प्रयत्न कर लें, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनावी दौरों पर चुटकी ली है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इसके नेता देश और छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुके हैं। ये कितना भी प्रयत्न कर लें, कुछ भी कर लें, देश और छत्तीसगढ़ में कोई फर्क़ पड़ने वाला नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो बयान मामले में खड़गे द्वारा इसे कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाने का भाजपाई प्रयास बताने पर सीएम ने कहा कि कांग्रेसी झूठ बोलने में बहुत माहिर हैं। वह गृहमंत्री अमित शाह जी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। हमारी पार्टी और हमारे नेताओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी। साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मुद्दाविहीन हो गयी है। उनके पास जनता के पास जाकर कुछ बोलने को नहीं है।

cg news jpg

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पूर्व और दूसरे चरण के मतदान के बाद तीसरे चरण के लिए पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी मद्देनजर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट समेत तीसरे चरण को लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं। सचिन लाये;पायलेट के मुताबक 29 को राहुल गांधी, 30 को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद अब दो मई को प्रियंका गांधी भी आएंगी।

यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा लोकसभा सीट पर किया चुनाव प्रचार, कांग्रेस पर बोला हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+