लागू होगी "छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना", CM भूपेश बघेल ने की घोषणा
CHHATTISGARH MAHTARI SANSKRTIK SAMWARDHAN YOJANA: भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित विशाल महिला समृद्धि सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग वासियों को 309 करोड़ 56 लाख रुपए के 186 विकास कार्यों की सौगात दी। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की मौजूदगी में "छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना" लागू करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के समाज में सदा महिलाओं को सम्मान मिला है। छत्तीसगढ़ लैंगिक अनुपात के मामले में अग्रणी राज्य रहा है। हमने सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाईं। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम किया। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के मानदेय में वृद्धि की और शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने तीज त्योहारों और अन्य स्थानीय त्योहारों पर अवकाश आरंभ किया। मुख्यमंत्री निवास में तीज त्योहार मानने की शुरुआत की। हमने बोरे बासी को सम्मान देने का कार्य किया, राजगीत को अपनाया, छत्तीसगढ़ के खानपान की परंपराओं का सम्मान किया। कलेक्ट्रेट मेंछत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाई। प्रदेशभर में माडल जैतखंभ, कृष्ण कुंज बनाने और राम वनगमन परिपथ बनाने का कार्य करके छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का कार्य हमने किया है।
यह भी पढ़ें महिला समृद्धि सम्मेलन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात












Click it and Unblock the Notifications