पत्नी के साथ भतीजे को ऐसी हालत में देख चाचा ने चलाया फावड़ा, साइकिल पर लाश लादकर लगाया ठिकाने
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लाक के ग्राम कसलबा में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक चाचा ने अपने भतीजे को फावड़े से काट दिया। दरअसल, बीते 13 अप्रैल की सुबह आरोपित चाचा 40 वर्षीय संजीत साहू अपने खेत में काम करने गया था। करीब साढ़े 11 बजे जब वह खेत से घर लौटा तो उसक वक्त उसके हाथ में फावड़ा था। वह जैसे ही घर में घुसा तो देखा कि उसका भतीजे संजय साहू 30 वर्ष को आपत्तिजनक हालत में पत्नी के साथ था।

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या
इससे वह गुस्से में आ गया और उसने भतीजे के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। इसके बाद संजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इन सगे चाचा-भतीजा ने दो सगी बहनों से शादी की थी। इससे दोनों के बीच साढ़ू का भी रिश्ता था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ साल बाद मृतक संजय का अपनी चाची और पत्नी की सगी बहन के साथ नाजायज संबंध हो गया। इस बात को लेकर परिवार में हमेशा तनाव बना रहता था।

कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले दोनों
इसके पहले भी आपत्तिजनक हालत में दोनों को देखने पर आरोपी ने इसकी पुलिस में शिकायत की थी। पारिवारिक बदनामी होने की समझाइश देकर मामले को कथित तौर पर रफा-दफा कर दिया गया था। बावजूद मृतक अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपित चाचा ने भतीजे के शव को छुपाने के लिए उसे बोरी में भर दिया फिर साइकिल पर लादकर लाश को एक किलोमीटर दूर खेत में ले गया।

पुलिस ने आरोपित चाचा को हिरासत में लिया
इसके बाद शव में पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया और घर से फरार हो गया। इस बीच संजय के लापता होने की उसके परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। इसी बीच 15 अप्रैल को दोपहर में कुएं में लाश मिलने पर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। बाद पुलिस ने आरोपित संजीत की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल को ट्रेस कर पकड़ा गया। पुलिस ने भतीजे की हत्या के आरोप में संजीत को धारा 302, 201 के तहत हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications