छत्तीसगढ़ः मां के सामने देखते ही देखते मौत की गोद में समा गया उसका लाल, बेबस देखती रह गई महिला

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां की आंखों के सामने उसका लाल मौत के गोद में समा गया। नाबालिग लड़का करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे से हाईटेंशन तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसे नाबालिग लड़का नहीं देख पाया और उसकी चपेट में आ गया।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना गुरुवार की है जब लड़का अपनी मां को रोजगार गारंटी के काम में जाने के लिए कार्यस्थल तक छोड़ने जा रहा था। इस दौरान सुबह के वक्त अंधेरा था, बालक खंभे टूटकर गिरा बिजली का तार नहीं देख पाया और उसका पैर उसके संपर्क में आ गया। पीड़ित मां जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मां को काम पर छोड़ने जा रहा था नाबालिग

मां को काम पर छोड़ने जा रहा था नाबालिग

बताया जा रहा है कि गांव में रोजगार गारंटी के तहत काम चल रहा है, जिसके अंतर्गत गांव के लोग मजदूरी करने जाते हैं। इसी काम में मृतक की मां भी जाती थी। काम सुबह-सुबह ही शुरू हो जाता है। मां ने बेटे से कहा कि वह उसे कार्यस्थल तक छोड़ दे। छोड़ने के बाद घर वापस आ जाना। मनरेगा का काम सुबह-सुबह शुरू कराया जाता है। इसलिए सभी मजदूर पांच बजे से पहले-पहले काम पर पहुंच जाते हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

यही वजह रही कि मृतक की मां सुबह ही जाने निकल गई थी। वहीं इस पूरे मामले में पांडातराई थाना प्रभारी बीपी तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। तार टूटने के चलते ये हादसा हुआ। फिलहाल मामला दर्ज कर घटना की विवेचना की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+