छत्तीसगढ़ः दो पत्नियों को रखता था साथ फिर एक को उतार दिया मौत के घाट

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपित पति ने खुद पुलिस को वारदात की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला की अर्द्धनग्न अवस्था में लाश पड़ी हुई है। आरोपित की दोनों पत्नी एक साथ ही रहती थी, जिसके चलते दोनों के बीच रोज विवाद होता था।

पत्नी की हत्या कर पुलिस को दी जानकारी

पत्नी की हत्या कर पुलिस को दी जानकारी

इन सब चीजों से तंग आकर उसने दूसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जशपुर पुलिस के अनुसार यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के इंजको गांव की है। आरोपित पति का नाम कन्हैया बंजारे बताया जा रहा है। पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि बुधवार की सुबह आरोपित कन्हैया बंजारे ने पत्थलगांव पुलिस को घटना की जानकारी दी कि उसने अपनी दूसरी पत्नी अनुराधा बंजारे की चाकू मारकर हत्या कर दी।

दोनों पत्नियों को रखता था साथ

दोनों पत्नियों को रखता था साथ

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में घुसकर देखा कि महिला का शव बिस्तर पर अर्द्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा है। थाना प्रभारी संतराम के अनुसार ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपित की दो पत्नियां थी और अक्सर उनके बीच झगड़ा होता रहता था।

पुलिस कर रही है आरोपित पति की तलाश

पुलिस कर रही है आरोपित पति की तलाश

कुछ दिन पहले ही कन्हैया बंजारे ने अपनी पहली पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह घर छोड़कर मायके चली गई। इसी दौरान आज सुबह उसने अपने दूसरी पत्नी अनुराधा बंजारे की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस हत्यारोपित पति को तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+