Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय का गृह ग्राम कैम्प कार्यालय घोषित, सरगुजा अंचल के नागरिकों को होगा फायदा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने आदेश जारी करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) को मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय घोषित किया है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता की बातों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचकर उनके विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को कभी-कभी हम तक पहुंचाने में असमर्थ रहते हैं। इस वजह से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप उनकी समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए समाधान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications