Chhattisgarh: बैकुण्ठपुर प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी, निर्माण कार्यों का किया अवलोकन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और बेहतर बनाया जाएगा। सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा।

cg news

मंत्री जायसवाल ने कहा कि अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मिल रही कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे है। अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार श्री जायसवाल प्रदेशभर के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे है, जो आगे भी जारी रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मंगलवार को बैकुण्ठपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल के निर्माणाधीन नये भवन का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी पदस्थापना

मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, माइनर ऑपरेशन कक्ष, कीमोथेरेपी वार्ड, ब्लड बैंक, शिशु वार्ड, सीटी स्कैन कक्ष, डायलिसिस कक्ष, रसोई गृह आदि वार्डों का निरीक्षण किया साथ ही मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। जिला अस्पताल में जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु विशेषज्ञ व एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की कमी पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में सर्जन और डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया अंबिकापुर जिला अस्पताल का निरिक्षण, डॉक्टरों से की चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+