Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया अंबिकापुर जिला अस्पताल का निरिक्षण, डॉक्टरों से की चर्चा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को सरगुजा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से करके सुविधाओं की जानकारी ली।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ओपीडी पंजीयन काउंटर, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया। जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से मेडिकल लैब में मुलाकात की और उनसे पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक ली।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैठक में अधिकारियों को चिकित्सालयों में साफ-सफाई, शौचालयों में आवश्यक सुधार, पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अनुपयोगी सामानों को परिसर से हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से दवाइयों की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट हेतु सरगुजा के चयन पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मंत्री जायसवाल ने डॉक्टरों और नर्सों से कहा कि वह अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार रखकर सेवा भाव के साथ मरीजों का इलाज करें। जायसवाल ने कहा कि आपात ड्यूटी पर काम करने वाले डॉक्टर एवं नर्स निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे मरीजों को किसी तरह की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल पहुंचे भीमराव अंबेडकर अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक












Click it and Unblock the Notifications