Chhattisgarh News: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल पहुंचे भीमराव अंबेडकर अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने साल के पहले दिन विभागीय कामकाज शुरू करने के साथ ही भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एडंवास्ड कॉर्डिएक इंस्टीट्यूट (एसीआई), क्षेत्रीय कैंसर संस्थान और नेत्र रोग विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंत्री जायसवाल ने एसीआई में आईसीयू का निरीक्षण करके वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में इलाज पा रहे मरीजों के परिजनों से चर्चा कर उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने यहां लीनियर एक्सीलरेटर और न्यूक्लियर मेडिसीन विभाग का अवलोकन करके नेत्र रोग विभाग में अपने आंखों की जांच भी करवाई।
हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीनियर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मीटिंग में कहा कि अगले एक वर्ष में अस्पताल की सभी कमियों-खामियों को दूर कर छत्तीसगढ़ वासियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञों, डॉक्टरों और शेष स्टॉफ की कमी दूर करने के साथ ही नए मेडिकल उपकरणों ,मशीनों और दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
मंत्री जयसवाल ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के सीनियर अधिकारियों को इलाज और जांच की व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने और जांच रिपोर्ट समय पर मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ग्रहण किया कार्यभार, साल के पहले दिन कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications