छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय पूल में जमा करा दिया है 44.70 लाख टन चावल जमा, यह लक्ष्य से है दो तिहाई अधिक
रायपुर, मई 30। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार के प्रयासों के चलते रोज नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय पूल में अब तक 44.70 लाख टन चावल जमा करा दिया है। इसमें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) में 23.36 लाख टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 21.33 लाख टन चावल शामिल है। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने लक्ष्य से दो तिहाई अधिक चावल केंद्रीय पूल में जमा कराया है।

कस्टम मिलिंग और केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने का काम जारी
अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उपार्जन व संग्रहण केंद्रों से धान का उठाव का काम पूरा हो चुका है। कस्टम मिलिंग और केंद्रीय पूल में चावल जमा कराए जाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अब तक केंद्रीय पूल में 44.70 लाख टन चावल जमा कराया जा चुका है। सरकार का यह काम दिखाता है कि इस साल छत्तीसगढ़ में चावल की खेती बंपर हुई है और यह संभव हो पाया है राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के चलते।












Click it and Unblock the Notifications