छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी " हमर बेटी-हमर मान अभियान " ,CM भूपेश ने साझा की जानकारी

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार महिला सुरक्षा जागरूकता से जुड़ा बड़ा अभियान 'हमर बेटी-हमर मान' अभियान रखा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्विट करके इस योजना पर जानकारी साझा की है।

रायपुर,23 सितंबर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार महिला सुरक्षा जागरूकता से जुड़ा बड़ा अभियान शुरू करने वाली है। इस अभियान का नाम 'हमर बेटी-हमर मान' अभियान रखा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्विट करके इस योजना पर जानकारी साझा की है।

bhupesh baghel new

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए 'हमर बेटी-हमर मान' अभियान के संबंध में कहा है कि जिस समाज में बेटियां सुरक्षित और सशक्त हो, वह समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। बघेल ने बताया कि हमर बेटी-हमर मान' अभियान के तहत राज्य की पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल, कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन देंगी और संवाद करेंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस अभियान के माध्यम से गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों तथा महिलाओं, युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जायेगी।

इसके अलावा 'हमर बेटी हमर मान' हेल्पलाइन के लिये एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जायेगा, जिस पर शिकायत करने से प्राथमिकता पर कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक महिला संबंधी अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर महिला विवेचकों से ही करवायी जायेगी। ऐसे अपराधों की विवेचना निर्धारित समय में पूरी होकर चालान पेश हो जाये, ये सुनिश्चित करने का दायित्व आई.जी. रेंज का होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया गया कि 'हमर बेटी-हमर मान' इस अभियान के तहत राज्य की पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदेश के सभी ज़िलों में स्कूल कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन देंगी और उनसे संवाद करेंगी।

अभियान के तहत गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों तथा महिलाओं, युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जायेगी। 'हमर बेटी हमर मान' हेल्पलाइन के लिये एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जायेगा, जिस पर बेटियां अपनी शिकायत, अपनी परेशानी, अपने साथ होने वाले किसी भी दुर्व्यवहार या अपराध की सूचना दर्ज करा पायेंगी जिन पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जायेगी।

राज्य सरकार द्वारा यह भी तय किया गया है कि महिला संबंधी अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर महिला विवेचकों से ही करवायी जायेगी, साथ ही ऐसे अपराधों की विवेचना निर्धारित समय में पूरी होकर चालान पेश हो जाये, ये सुनिश्चित करने का दायित्व आई.जी. रेंज को होगा। महिला सुरक्षा हेतु लॉंच किये जाने वाले एप्लिकेशन के संबंध में स्कूल कॉलेजों में जाकर बताया जायेगा कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पूरी आशा है कि महिला सुरक्षा और महिलाओं का सम्मान बढ़ाने की दिशा में यह अभियान एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: BJP नेता पर शराब तस्करी के आरोप,पार्टी ने बताया साजिश, कांग्रेस बोली, शराब तस्कर को बचा रही भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+