नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है छत्तीसगढ़ सरकार, फिर भी भाजपा है हमलावर !

Chhattisgarh government is tightening the noose on drug trade, yet BJP is the attacker

रायपुर,02 मार्च। छत्तीसगढ़ में नारकोटिक्स सेल के गठन के बाद से ही सूखे नशे के कारोबार को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस लगातार गांजा ,ड्रग्स अफीम के अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कस रही है। इस बीच विपक्ष नशे के कारोबार को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र शुरू से ठीक पहले भाजपा के आला नेताओं ने सूखे नशे के मुद्दे पर बयान जारी करके स्पष्ट कर दिया है कि यह मुद्दा विधानसभा के सदन में भी गूंजेगा।

GANJA
बृजमोहन अग्रवाल ने उठाये सवाल

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कोंडागांव में दो करोड़ से अधिक कीमत का एक टन से अधिक वजनी गांजा बरामद किये जाने का ज़िक्र करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ गांजा तस्करों का स्वर्ग बन गया है। कभी उड़ीसा से गांजे की खेप आ रही है तो कभी आंध्र प्रदेश से। गांजा छत्तीसगढ़ से गुजरकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, सहित अन्य राज्यों में जा रहा है। बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में एक पत्ती गांजा तक प्रवेश नहीं करना चाहिए तो सीमा पार कर इतने अंदर तक थोक में गांजा पहुंच कैसे रहा है? सीमा पर ऐसी कौन सी चौकसी हो रही है जो टनों गांजा आर पार हो रहा है। सरकार दावा करती है कि छत्तीसगढ़ सीमा पर गांजा तस्करी रोकने के लिए भारी इंतजाम किया गया है। क्या यही इंतजाम है कि छत्तीसगढ़ की सीमा से होते हुए गांजा दूसरे राज्यों में जा रहा है। यह एक पत्ती नहीं एक टन का जखीरा है भूपेश जी, देख सकते हैं कि राज्य की सीमाओं पर बने चेकपोस्टों में आपकी हुकूमत चल रही है या गांजा तस्करों की?

पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कानून व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य आंध्रप्रदेश-हरियाणा के बीच गांजा गलियारा बन गया है। एक पत्ती गांजा तक छत्तीसगढ़ न आने का ढकोसला करने वाले का छत्तीसगढ़ मॉडल यही है कि मादक पदार्थों की तस्करी और राज्य के हर शहर, कस्बे, गांव, गली मोहल्ले में गांजा बिक रहा है। प्रदेश की युवा पीढ़ी का भविष्य धुंए में उड़ रहा है। नशीली गोलियों और सीरप में उजड़ रहा है। यह सरकार इन्हें रोजगार तो दे नहीं सकती। कम से कम उनकी जिंदगी से खिलवाड़ का पाप करने से तो बाज आये।

कौशिक ने भी बोला हमला

इधर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि बदनीयती और अपनी विफलताओं के बोझ से राजनीतिक तौर पर कुंठित नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की कुनीतियों के चलते छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों की शरणस्थली बन गया है और नशाखोरी की बढ़ती लत से अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। कौशिक ने बयान जारी करके है कि नशाखोरी और अपराधों पर नियंत्रण के प्रदेश सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। राजधानी में शराब पी रहे दो लोगों द्वारा अभद्रता करने से तमतमाए एक नाबालिग द्वारा की गई चाकूबाजी इसकी तस्दीक कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार की कुनीतियाँ छत्तीसगढ़ के न केवल युवा, अपितु अब तो नाबालिगों का भी भविष्य चैपट कर रही हैं। इसीलिए अब ये मामले सामने आ रहे हैं कि प्रदेश में नाबालिग बच्चे नशाखोरी और अपराधों में लिप्त हो रहे हैं, जो प्रदेश के लिए बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जिस प्रकार शराब और मादक पदार्थों का वैध-अवैध व्यापार बढ़ा है, प्रदेश में बढ़ते तमाम तरह के अपराध नशे के इसी कारोबार का दुष्परिणाम हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी के वादे से मुकरने वाली प्रदेश सरकार शराबबंदी के मुद्दे पर नित-नई लफ्फाजी करके प्रदेश के युवा व किशोरों के साथ षड्यंत्र कर रही है।

यह भी पढ़ें प्रियंका,सिब्बल,चिदंबरम भी हैं छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट की दौड़ में शामिल, महंत पहले ही जता चुके हैं इच्छा

कांग्रेस ने किया पलटवार

इधर भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के नेता पुलिस का मनोबल गिराने का निचले स्तर का प्रयास कर रहे हैं, जो कि उचित नहीं है। शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस ईमानदारी से अपना काम कर रही है। उन्हें कोंडागांव पुलिस द्वारा दो करोड़ से अधिक कीमत का गांजा बरामद करने पर पुलिस का उत्साह बढ़ाना चाहिए,जबकि वे पुलिस को हतोत्साहित करने की राजनीति कर रहे हैं।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ गांजा तस्करों का स्वर्ग बन नहीं गया है, वह भाजपा के समय अपराधी तत्वों का स्वर्ग हुआ करता था। अब यहां कानून का राज है। यहां किसी भी अपराधी के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं मिल सकती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सख्त हिदायत दे रखी है कि छत्तीसगढ़ में एक पत्ती गांजा तक प्रवेश नहीं करना चाहिए तो वह हो रहा है। यहां लगातार गांजा पकड़ा जाना इसका प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+