छत्तीसगढ़: प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण बदलाव, मुकेश बंसल को मिला मुख्यमंत्री सचिव का अतिरिक्त प्रभार
Chhattisgarh IAS Posting: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सेवा में अहम बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बंसल ने फरवरी 2024 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटने के बाद वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग (आबकारी और पंजीयन को छोड़कर) और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां संभाली थीं। अब उन्हें मुख्यमंत्री सचिव के रूप में नया दायित्व सौंपा गया है, जहां वह सुबोध कुमार सिंह का स्थान लेंगे।

वहीं, 2004 बैच के IAS अधिकारी अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और सितंबर 2024 में ही प्रदेश में जॉइनिंग दी थी, लेकिन अब तक उन्हें कोई विभाग नहीं सौंपा गया था। कटारिया के पदभार ग्रहण करने के बाद अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पद से मुक्त हो जाएंगे। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें CG में पुलिस भर्ती घोटाला: आरक्षक ने की आत्महत्या,पूर्व CM भूपेश बघेल बोले- CBI जांच होनी चाहिए












Click it and Unblock the Notifications