छत्तीसगढ़: दूसरी लड़की होने पर महिलाओं को 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी भूपेश बघेल सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने महिलाओं के हित में और नवजात बच्चियों के पालन-पोषण के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, सरकार ने राज्य के अंदर किसी महिला को दूसरी लड़की होने पर 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद दिए जाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने ये फैसला कौशल्या मातृत्व योजना के तहत लिया है। इस योजना पर होने वाला पूरा खर्च राज्य सरकार ही वहन करेगी।

bhupesh baghel

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना के लिए बजट 2021-22 में भी प्रावधान रखा है। इस योजना के तहत महिलाओं को गर्भावस्था के बाद स्वयं और बच्चे के पोषण और देखभाल में सहायता होगी और कन्या भ्रूण हत्या में कमी आएगी।

बता दें कि राज्य के अंदर पहले ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण सुधार और उनकी मजदूरी की पूरक प्रतिपूर्ति के लिए पहली जीवित सन्तान के लिए तीन किश्तों में 5 हजार रुपए की राशि दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+