CG: सीएम साय ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दी जन्मदिन की बधाई, श्रीराम से की उत्तम स्वास्थ्य की कामना
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 73वें और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी है।
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत के उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभेच्छा। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
भारत के उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 18, 2024
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।@VPIndia
इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 73वें और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के 91वें जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि धनखड़ हमेशा नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। पीएम ने लिखा कि समृद्ध कानूनी अनुभव के कारण उन्हें हमारे संविधान की गहरी समझ है और उन्हें जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का आशीर्वाद मिला है।
यह भी पढ़ें CG: सीएसआर फंड संबंधी नियमो में बदलाव की तैयारी, उद्योग मंत्री ने CM विष्णुदेव साय को लिखी चिट्ठी












Click it and Unblock the Notifications