CG News: पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर से चौथी बार दाखिल किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

CG Election 2023: नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप को टिकट दी है। ऐसे में शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन उन्होंने कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

क्षेत्र से 10 साल विधायक रहने के बाद पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार फिर वे चंदन का ही सामना कर रहे हैं।

Former minister Kedar Kashyap

विधानसभा चुनाव के दौरान शुक्रवार को नामांकन दर्ज करने का आखिरी दिन रहा। ऐसे में प्रत्याशी अपने बड़े नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी केदार भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपना पर्चा डाला।

मालूम हो कि केदार नारायणपुर से साल 2008 व 2013 में विधायक रहे और इसी बीच मंत्रिमंडल के सदस्य भी रहे। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस के चंदन कश्यप से महज 2647 वोटों से हार गए। इसके बाद उन्हें चौथी बार भाजपा ने टिकट दी है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+