CG News: पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी दिन PM समेत दिग्गज नेता करेंगे जोरदार प्रचार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम 5 बजे प्रथम चरण के लिए प्रचार थम जायेगा। क्योंकि राज्य दो दिन बाद 7 नवंबर को प्रथम चरण के लिए मतदान होगा।
ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दलों के दिग्गज नेता आज छत्तीसगढ़ के कई जगहों में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को जिन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होनी है। वहां रविवार 5 नवम्बर यानि आज शाम 5 बजे तक प्रचार थम जाएगा। चुनाव गाइडलाइन के अनुसार, सुबह सात बजे से दोपहर 03 बजे तक जिन विधानसभा में मतदान होने हैं। वहीं के प्रत्याशी आज दोपहर 3 बजे तक प्रचार कर सकेंगे।
वहीं जिन क्षेत्रों में सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होने हैं। वहां के प्रत्याशी आज शाम 05 बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले सार्वजनिक मंचों से प्रचार प्रसार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
आपको बता दें कि प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे वोटिंग होगी। जिनमें कोंडागांव, नारायणपुर, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, और केशकाल विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
वहीं अन्य 10 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान किये जाएंगे। जिनमें बस्तर, जगदलपुर, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव,चित्रकोट, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications