NIT रायपुर में बनेगा राज्य का पहला बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर, केंद्र सरकार ने दिया 7.95 करोड़ रुपए का फंड
रायपुर। NIT रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला निधि टेक्नोलाजी बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर बनने जा रहा है। भारत सरकार के डिपार्टमेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी की मदद से इस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य छात्रों के इनोवेशन और इंटरप्रेन्योरशिप वेंचर्स की मदद करना है।

इस सेंटर के लिए संस्थान को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 7.95 करोड़ का अनुदान आवंटित किया गया हैं। इन्क्यूबेशन सेंटर के कार्यों का दिशा-निर्देश डिपार्टमेंट आफ साइंस आफ टेक्नोलाजी द्वारा निर्धारित शर्तो के अनुसार किया जाएगा।
इन्क्यूबेशन सेंटर का लक्ष्य पांच साल की अवधि में 70 नए वेंचर्स का प्रवेश कराना हैं। साथ ही 60 स्टार्टअप को निधि टेक्नोलाजी बिजनेस इन्क्यूबेशन के तहत फंडिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा नवाचार और नई तकनीकी विकसित की जाएगी और इसके लिए विभिन्न सेमिनार एवं सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें क्वालिफाइड सीईओ, क्वालिफाइड इन्क्यूबेशन मैनेजर और अन्य सदस्य होंगे। जो इन्क्यूबेशन सेंटर के संचालन में अपनी भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications