छत्तीसगढ़: बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है।
सोमवार की सुबह छ्त्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने मौके से शव और कुछ हथियार भी जप्त कर लिए गए हैं। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है और जवान घटनास्थल लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। घटना बीजापुर के मिरतुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि तिमेनार और पोरोवाडा के जंगल में भारी तादाद में हथियारबंद माओवादी उपस्थित हैं। DRG के जवान इसी सूचना के आधार पर मौके के लिए रवाना हुए थे। जवान माओवादी के कोर इलाके में घुस गए। वहीं जवानों की मौजूदगी देखकर फायर शुरू कर दिया। जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का करारा जवाब दिया। दोनों ओर से लगभग 20 से 25 मिनट तक गोलीबारी हुई।
जिसके पश्चात माओवादी जवानों को भारी पड़ता देख घने जंगलों के सहारा लेकर भाग खड़े हुए। जवानों ने घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 1 नक्सली का शव समेत हथियार, विस्फोटक और कुछ अन्य सामान बरामद कर लिया है। जवान अब भी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। पुलिस अधिकारीयों का दावा है कि, इस मुठभेड़ में कई और माओवादी मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें भाजपा के आरोप- छत्तीसगढ़ सरकार ने किया 5 हजार करोड़ का चावल घोटाला, कांग्रेस ने बताया मनगढ़ंत












Click it and Unblock the Notifications