CG Assembly Elections 2023: दागियों के दम पर जीतेंगे छत्तीसगढ़, जानिए किस पार्टी में कितने दागी प्रत्याशी?

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 विधानसभा सीटों में 958 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें से लगभग 88 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

यह जानकारी उम्मीदवारों के शपथ पत्र में सामने आई है। इनमें से भाजपा 10, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी 10, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 11, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 04, बसपा 02 समेत अन्य पार्टियों के और निर्दलीय 17 उम्मीदवार शामिल है।

Chhattisgarh Assembly Election 2023,

इनके विरुद्ध धन संशोधन निवारण अधिनियम, आईटी एक्ट, बलवा, मारपीट, बदनाम करने, धोखाधड़ी, शासकीय कार्य में बाधा, प्रॉपर्टी विवाद, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। कई प्रत्याशियों ने अपने विरुद्ध आरोप तय होने की जानकारी भी दी है। कुछ प्रत्याशियों के विरुद्ध कोर्ट में चालान भी पेश हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग में शपथ पत्र दिया है। शपथ पत्र में इन सभी उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति, आपराधिक रिकॉर्ड, सोना चांदी की जानकारी भी दी है। आपराधिक रिकॉर्ड देने वालों में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, शैलेश पांडेय, जयसिंह अग्रवाल और अटल श्रीवास्तव शामिल है। इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी से ओपी चौधरी, दयाल दास बघेल, बृजमोहन अग्रवाल और शकुंतला पोर्ते जैसे नेताओं का नाम भी शामिल है।

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 70 सीटों पर होना है। ये मतदान 17 नवंबर को होगा। दूसरे चरण के 958 उम्मीदवारों की किस्मत इन सीटों में रहने वाले 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे। इन उम्मीदवारों में से 81 लाख 41 हजार 624 पुरूष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता और 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+