Chhattisgarh Elections 2023: AAP ने जारी की कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट, 12 नाम शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों के नामों को लेकर कुल चार लिस्ट जारी की है,जिसमें अलग- सीटों के लिए नामों को शामिल किया गया है। पार्टी ने चौथी लिस्ट रविवार (22 अक्टूबर) को जारी की, जिसमें 12 नामों को शामिल किया गया है। इससे पहले 'आप' की पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12 और तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए थे। पार्टी की चारों लिस्ट मिलाकर अब तक 45 सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित किए जा चुके हैं।

जिन सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेड्स घोषित किए हैं, उनमें, समरी, लुंडरा, सीतापुर जशपुर, रायगढ़, पाली-तनखर, जंजगीर चंपा, खल्लारी, बालोदा बाजार, रायपुर उत्तर,आरंग और बिंद्रागढ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

पार्टी ने समरी से देव गणेश, लुंडरा से अलेक्जेंडर, सीतापुर से मुन्ना टप्पो, जशपुर से प्रकाश टप्पो, रायगढ़ गोपाल बापूदिया, पाली-तनखर सोबाराम सिंह, जंजगीर चंपा सीट पर परमेश्वर प्रसाद, खल्लारी पर नीलम ध्रुव, बालोदा बाजार से संतोष यदु , रायपुर उत्तर विजय गुरुबक्शानी,आरंग परमानंद जांगड़े और बिंद्रागढ सीट से भगीरथ मांझी को आम आदमी पार्टी ने मौका दिया है। 'आप' ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पूरी सूची शेयर की है।

 Aam Aadmi Party Candidates List

कांग्रेस ने घोषित किए 7 उम्मीदवार
रविवार को ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों के नामों वाली तीसरी सूची जारी की। तीसरी सूची के साथ ही कांग्रेस ने राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पूरा हो चुका है। कांग्रेस ने कैंडिडेट्स की पहली सूची नवरात्रि के पहले जारी की थी, जिसमें 30 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए थे। जिसके बदा दूसरी सूची में 53 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। बाकी सात सीटें को लिए तीसरी लिस्ट में कैंडिडेट्स के नाम शामिल किए गए। इसमें बैकुंठपुर विधानसभा सीट से अंबिका सिंह देव, सराईपाली विधानसभा सीट से चतुरीनंद, महासमुंद विधानसभा सीट से रश्मि चंद्राकर, कसडोल विधानसभा सीट से संदीप साहू, रायपुर सिटी उत्तर विधानसभा सीट से कुलदीप जुनेजा, सिहवा विधानसभा सीट से अंबिका मरकम और धामतारी विधानसभा सीट से ओमकार साहू को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+