Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण की VIP सीटों का जानें क्या है हाल, कौन किसके खिलाफ ठोंक रहा है ताल
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए चुनाव होना है। 17 नवंबर को इन 70 सीटों के लिए मतदान होना है।
जिसमें 34 सीटें वीआईपी सीट है। वहीं पहले चरण में 10 वीआईपी सीटों पर मतदान किया गया। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ की 44 सीटें वीआईपी सीटों में शामिल है। जहां पर भाजपा कांग्रेस के बड़े चेहरों का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

बताते चलें कि पहले चरण के चुनाव में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है। जिसमें नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर की 12 सीटें और दु्र्ग संभाग की
कवर्धा-खैरागढ़ और राजनांदगांव की 8 सीटें शामिल थी।
पहले चरण में कुल 78 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। साल 2018 के मुकाबले इन नक्सल प्रभावित इलाकों में ज्यादा वोटिंग हुई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के बाद 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल अभी भी महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश में लगे हैं।
दूसरे चरण के VIP सीट
रामानुजगंज सीट- भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम
कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की
भरतपुर-सोनहत सीट- भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह कमरो
बिलासपुर सीट भाजपा प्रत्याशी
अमर अग्रवाल -कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे
कोटा सीट- भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव-कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव\ रेणु जोगी
तखतपुर सीट- भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह -कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह
रायपुर ग्रामीण सीट- भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू-कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा
धरसीवां सीट- भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा -कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा
अभनपुर सीट भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू- कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू
आरंग सीट बीजेपी प्रत्याशी गुरु खुशवंत सिंह -कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया
राजिम सीट भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू -कांग्रेस प्रत्याशी अमितेष शुक्ला
डोंडीलोहारा सीट बीजेपी प्रत्याशी देवलाल हलवा ठाकुर- कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया
दुर्ग शहर सीट भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव - कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा
दुर्ग ग्रामीण सीट बीजेपी प्रत्याशी ललित चंद्राकर -कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू
भिलाई नगर सीट भाजपा प्रत्याशी से प्रेम प्रकाश पांडे -कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव
पाटन सीट बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल-कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और इसी सीट से जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी मैदान में हैं।
साजा सीट बीजेपी प्रत्याशी ईश्वर साहू -कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे
नवागढ़ सीट बीजेपी प्रत्याशी दयाल दास बघेल - कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार
कुरूद सीट भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर -कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर
कोरबा सीट- बीजेपी प्रत्याशी लखनलाल देवांगन -कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल
रामपुर सीट- भाजपा प्रत्याशी ननकी रामकवंर-कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह रठिया
रायपुर दक्षिण सीट- भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल -कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास
रायपुर पश्चिम सीट- भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत -कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय
अंबिकापुर सीट-बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल-कांग्रेस प्रत्याशी त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव
सीतापुर सीट- बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो- कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत
कुनकुरी सीट- विष्णुदेव साय -कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज
बिल्हा सीट- भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक -कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक
संयोगिता सिंह जूदेव- कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव
रायगढ़ सीट-भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी -कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक
मुंगेली सीट- भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले - कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी
लोरमी सीट- भाजपा प्रत्याशी अरुण साव - कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू
जांजगीर चांपा सीट-भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल - कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप
सक्ति सीट- बीजेपी प्रत्याशी खिलावन साहू -कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.चरणदास महंत
चंद्रपुर सीट-भाजपा प्रत्याशी
खरसिया सीट- बीजेपी प्रत्याशी महेश साहू -कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल
पत्थलगांव सीट-भाजपा प्रत्याशी गोमती साय-कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह












Click it and Unblock the Notifications