CG Election Result 2023: 'देश में एक ही गारंटी', रविशंकर प्रसाद ने बताए BJP की जीत का रहा कौन सा फैक्टर
Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में रिवाज एक बार फिर कायम हुआ। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बन रही है। जारी रुझानों में बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में बीजेपी 54 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत पर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने इस जीत को लेकर कई फैक्टरों पर बात की है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और लोगों का मोदी पर विश्वास है जिससे हम यह परिणाम देख रहे हैं। बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर काम किया था। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस को पटखनी देते हुए हम जीत रहे हैं। उन्होंने जीत के कई फैक्टर बताए हैं।

मोदी की गारंटी
लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री उनकी पूरी भलाई करेंगे। जिस तरह से छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने गारंटी दी, जनता ने विश्वास जताकर अपना आशीर्वाद दिया। मोदी की गारंटी नाम से बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा-पत्र में समाज के हर तबके का ध्यान रखा गया था। खासकर किसानों, जनजातीय समुदाय और महिलाओं का विशेष ख्याल रखा गया था।
पीएम मोदी पर लोगों का अटूट विश्वास
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को पीएम मोदी पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
गुड गवर्नेंस
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लोग गुड गवर्नेंस दे रहे हैं। लोग बीजेपी के गुड गवर्नेंस को पसंद कर रहे हैं।
बीजेपी नेताओं का रिकॉर्ड
बीजेपी सांसद ने कहा कि हमारे नेताओं का बेदाग रिकॉर्ड लोगों में विश्वास पैदा किया है। लोगों ने हमारे नेताओं में विकास की उम्मीद देखी और उन्हें अपना प्यार दिया।
सांप्रदायिक सद्भाव
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी जुमला नहीं, वास्तविकता है। हम पूरे देश में शांति का माहौल दिया है। दंगे की घटना को बेहद ही कम हो गई है। आतंकवादियों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है।












Click it and Unblock the Notifications