Chhattisgarh Election: चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, अमित शाह पर लगाए हेट स्पीच के आरोप

Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग में केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हेट स्पीच और भड़काऊ भाषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

chhattisgarh congress election

मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला समेत एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में राज्य चुनाव आयोग कार्यालय जाकर शिकायत पत्र सौंपा। इस शिकायत में लिखा गया है कि - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के राजनांदगांव के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के नामांकन के लिये आयोजित सभा में दिये गये अपने भाषण में दंगा भड़काने के उद्देश्य से गलत बयानी की है।

शिकायत में आगे लिखा है कि अमित शाह ने बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुये हत्या के मामले को लेकर अपनी चुनाव सभा में सीधे कहा, "भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग करवाकर मार दिया। भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे और इसके प्रतीक के रूप में उनके पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें CG ELECTION: मंत्री रविंद्र चौबे से टक्कर ले पायेगा गरीब ग्रामीण? BJP ने क्यों दिया ईश्वर साहू को टिकट

कांग्रेस ने कहा है कि अमित शाह का यह बयान ना केवल आपत्तिजनक है, बल्कि इसका एकमात्र उद्देश्य शांत प्रदेश छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना है। गृह मंत्री ने चुनावी फ़ायदे की नीयत से उन्माद भड़काने के लिए यह बयान दिया है। उन्होंने जो कहा है वह बिल्कुल झूठ है। हक़ीक़त यह है कि हिंसा और प्रति हिंसा के इस मामले में सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी और आरोपियों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा था। लेकिन छत्तीसगढ़ में साफ़ दिख रही अपनी हार से बौखलाए अमित शाह अब सांप्रदायिकता का सहारा लेना चाहते हैं। जिस मामले में विवेचना पूरी हो चुकी है, न्यायालय में चालान प्रस्तुत हो चुका है, निचली अदालत का फैसला भी आ गया है उसके खिलाफ देश के गृह मंत्री द्वारा साप्रदायिक धु्रवीकरण करके के उद्देश्य से उन्माद भड़काने का कुत्सित प्रयास स्पष्ट तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत के अंत में निर्वाचन आयोग से निवेदन करते हुए लिखा है कि अमित शाह, रमन सिंह और अरुण साव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें जानिए, CM भूपेश बघेल ने अमित शाह से क्यों कहा? माता सबको आशीर्वाद देती हैं, मंदिर जरूर जाना था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+