CG Election: छत्तीसगढ़ में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 17 नवंबर को होगी वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगे नजीते

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण लिए वोटिंग 17 नवंबर को होनी है। 15 नवंबर की शाम चुनावी शोरगुल थम जाएगा। शाम 5 बजे के बाद कोई उम्‍मीदवार या राजनीतिक दल प्रचार के लिए जुलूस या सभाएं नहीं कर पाएंगे।

वोटिंग की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन इस दौरान उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।

Chhattisgarh Assembly Election 2023,

दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग के प्रत्याशी हैं। मतदान के दौरान प्रदेश के 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष वोटर्स, 81 लाख 72 हजार 171 महिला वोटर्स तथा 684 तृतीय लिंग के वोटर्स शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्र कामरभौदी,
ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, आमामोरा, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, कटघोरा,पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी,रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली और बसना में मतदान होगा।

इसके अलावा खल्लारी, महासमुंद,रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी,बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में भी वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+