Chhattisgarh Election: इलेक्शन कमिश्नर अनूप चंद्र पांडेय पहुंचे रायपुर, चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
RAIPUR NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। वह राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त हृदेश कुमार, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, महानिदेशक बी नारायणन, निदेशक यशवेंद्र सिंह, संतोष अजमेरा, निदेशक (आई टी) अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक अनुज चांडक भी सुबह रायपुर पहुंचे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चंद महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में फ़िलहाल कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्य तौर पर कांग्रेस,भाजपा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, बसपा, आम आदमी पार्टी जैसे राजनितिक दल सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, कांग्रेस ने किये 6 में से 34 से अधिक वादे पूरे












Click it and Unblock the Notifications