CG Election 2023: टिकट नहीं मिलने से नाराज, अनूप नाग के बाद अब कांग्रेस विधायक राजमन ने किया बड़ा एलान
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने विधायकों की टिकट काट दी है। जिसमें बस्तर संभाग की 12 में से 5 सीटें प्रभावित हुई हैं। इन विधायकों में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम भी शामिल हैं।
जहां कांग्रेस ने उनकी जगह पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को टिकट दे दी है। इन हालातों में अब राजमन के साथ ही उनके समर्थक भी पार्टी से खासे नाराज चल रहे हैं।

इन हालातों में जहां राजमन समर्थक उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे, वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं की जिद के आगे अब राजमन भी निर्दलीय पर्चा दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राजमन को टिकट नहीं मिलने से नाराज वे पार्टी से बगावत करने के मूड में हैं।
राजमन समर्थक बताते हैं कि वे अपने समर्थकों के आगे मजबूर होने की बात कहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि राजमन ने इसे लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके समर्थकों की मानें तो नामांकन दाखिल करने के लिए वे पूरी तैयारी कर चुके हैं और कांग्रेस द्वारा टिकट काटे जाने के चलते वे निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications