छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों से भरी बस खदान में पलटी, 12 की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने व्यक्त की संवेदना
Durg Bus Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों से भरी एक बस खदान में पलट गई। पुलिस की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य श्रमिक घायल हो गए।
दुर्ग में ये हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र के केडिया रोड पर हुई। पुलिस ने हादसे को लेकर एक बयान में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस दुर्ग में कर्मचारियों से भरी बस खदान में पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। जबकि 12 की मौत हो गई। बस में फंसे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के केडिया रोड पर हुई।

रेस्क्यू किए गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस दुर्ग के केडिया डिस्टलरी से स्टाफ को लेकर निकली थी। खपरी कुम्हारी के करीब जब बस पहुंची तो अनियंत्रित होकर मुरूम खदान में गिर गई।
#WATCH | Chhattisgarh: 11 people have been killed and several others are injured after a bus full of workers overturned in a mine in Durg. The process of evacuating the people trapped in the bus is underway. Further details awaited: Police pic.twitter.com/0zfOphjhtI
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 9, 2024
बस में केडिया स्टाफ के लगभग 40 लोग सवार थे जो कि लगभग शाम 8:00 बजे के बाद अपनी ड्यूटी बाद बस में चढ़कर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कुम्हारी के निकट बस अनियंत्रित होकर उक्त खड्डे में लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी।
Recommended Video
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा फैक्ट्री से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया। वहीं प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों का धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर कुम्हारी, भिलाई 3 और रायपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, सीएम साय ने व्यक्त किया शोक
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस हादसे पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"
पीएम मोदी भी हादसे में मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।"
वहीं सीएम विष्णु देव साय ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली है, जिसमें 11 कर्मचारियों की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए कर्मचारियों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
#WATCH | Raipur: After meeting victims of the Durg bus accident, Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma says, "Whatever happened is unfortunate. All of them were labourers of the Kedia Distillery and were leaving on a bus when the accident took place. On both sides of the road,… pic.twitter.com/mwhN5Exs3h
— ANI (@ANI) April 9, 2024
बस हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, "जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ये सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क पर 20 फुट गहरी खाई हैं...करीब 20 साल से इसी समय निकल रहे हैं लेकिन आज बस फिसलकर खाई में गिर गई। एक मरीज ने यह भी कहा कि बस की हेडलाइट्स चालू नहीं थीं जो दुर्घटना का कारण बना।"
14 अस्पताल में भर्ती
हादसे पर डीएम ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा, " हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 14 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। सभी लोगों की हालत स्थिर है। दुर्घटना का कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है।"
#WATCH | Chhattisgarh: On Durg bus accident, DM Richa Prakash Chaudhary says, "In Kumhari, a bus carrying the labourers of Kedia Distillers fell into a ditch at around 8.30 pm. 12 people have been confirmed dead. 14 others are admitted to the hospital and undergoing treatment...… pic.twitter.com/AT3PBvZ1Ev
— ANI (@ANI) April 9, 2024
#WATCH | Chhattisgarh: On Durg bus accident, SP Jitendra Shukla says, "Today around 8.30 pm, workers of a distillery were leaving after their shift ended... All the people were rescued and admitted to various hospitals. As per data so far, 12 people have died... * people who were… pic.twitter.com/MPPa3rrIhl
— ANI (@ANI) April 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications